जल है तो कल है, पर नगर निगम को कल की फिक्र कहां!”

जहां एक ओर सरकार जल संरक्षण को लेकर बड़े-बड़े अभियान चला रही है, वहीं कोरबा नगर निगम की लापरवाही इन प्रयासों को सीधे तौर पर चुनौती देती नजर आ रही है। टीपी नगर क्षेत्र में इंदिरा स्टेडियम पीने योग्य पानी टंकी से लगातार व्यर्थ बहता देखा गया।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई दिनों से यह रिसाव बना हुआ है, लेकिन नगर निगम का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इसस पर ध्यान नहीं दे रहा है और न ही कोई सुधार कार्य किया गया है।गौरतलब है कि जल संरक्षण को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें लगातार अभियान चला रही हैं, जिनमें ‘जल जीवन मिशन’, ‘नल-जल योजना’ और ‘हर घर जल’ जैसे प्रयास शामिल हैं। स्कूलों में बच्चों को पानी बचाने की शिक्षा दी जा रही है, घरों में लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही से ये सभी प्रयास निष्प्रभावी होते जा रहे हैं।स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि इस तरह के व्यर्थ जल बहाव पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई हो।यदि इस तरह जल की बर्बादी होती रही, तो आने वाले समय में जल संकट से इनकार नहीं किया जा सकता। नगर निगम को चाहिए कि वह समय रहते चेत जाए और जल संरक्षण की अपनी जिम्मेदारी को समझे।

  • Related Posts

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ राताखार बस्ती पहुंची, जहां…

    Comments are closed.

    You Missed

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    error: Content is protected !!