
सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश से बाहर गए नागरिकों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब जो लोग रोजगार, पढ़ाई, इलाज या किसी भी कारण से राज्य से बाहर हैं, वे अपने मोबाइल फोन से ही राशनकार्ड का ई-केवायसी कर सकेंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में राशन व्यवस्था को डिजिटल किया जा रहा है। केंद्र सरकार की “वन नेशन, वन राशनकार्ड” योजना के तहत सभी राशनकार्डधारियों का आधार से प्रमाणीकरण जरूरी किया गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि हर पात्र व्यक्ति को उसका हक मिल सके।केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को ई-केवायसी से छूट दी गई है। बाकी सभी परिवारों के सदस्यों को 30 जून 2025 तक ई-केवायसी पूरा करना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में राशन वितरण में कोई दिक्कत न हो।सरकार द्वारा “मेरा ई-केवायसी” नामक एक मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप से लाभार्थी राज्य का चयन कर, आधार नंबर डालकर, ओटीपी के जरिए और चेहरे की पहचान (फेस स्कैन) से घर बैठे ही ई-केवायसी कर सकते हैं।साथ ही, प्रदेश की हर शासकीय राशन दुकान में ई-पॉस मशीन के माध्यम से भी ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द 30 जून तक यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।







Comments are closed.