
हरदीबाजार : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया। नवप्रवेशी छात्रों को तिलक, फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सभी छात्रों से मुलाकात की और उन्हें नए सत्र की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल,शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष समोस सागर, सरपंच लक्ष्मीन बाई मरावी, उपसरपंच राकेश जायसवाल, मुकेश राठौर,सोनी मरावी, विनोद डहरिया,हरि राठौर, शान्ति राठौर, प्राचार्य अंचल,उत्तम मरावी,अनुज जांगड़े सहित समस्त स्कूल स्टाफ व जनप्रतिनिधि व ग्राम के लोग उपस्थित रहे।।









Comments are closed.