तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही122 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल में गई, जहां दोनों का इलाज चल रहा है घटना बिलासपुर-मुंगेली राज्य मार्ग पर बिनौरी गांव की है वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, काठाकोनी एवं खजुरी नवागांव निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव, जयंत वैष्णव बिलासपुर प्लंबर का काम करने गए थे, सभी कार से आज दोपहर बिलासपुर से वापस काठोकोनी आ रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर ग्राम बिनोरी मोड़ के पास दीवार से जा टकराई, जिससे काठाकोनी निवासी पवन रात्रे एवं खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों की स्थिति नाजुक

इस हादसे में मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए डायल 112 की मदद से बिलासपुर सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही. पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी गई है।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!