
कोरबा: भाजपा मंडल हरदीबाजार के शक्तिकेंन्द मुड़ापार के बुथ धतुरा में नरेंद्र मोदी जी के सेवा सुसाशन और गरीब कल्याण के बेमिसाल 11 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान व मार्गदर्शन में महामाया मंदिर परिसर धतुरा कोरबी में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भारत मां विधिवत पूजन करके अतिथियों का श्रीफल से स्वागत भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता चुलेश्वर राठौर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया है आज प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन, किसान सम्मान निधि,उज्जवला योजना,राशन योजना,शौचालय योजना, जन धन खाता,भारतमाला प्रोजेक्ट,डिजिटल इंडिया,आपरेशन सिंदूर,आत्मनिर्भर भारत सहित अनेकों प्रकार से भारत आज संपन्न हो रहा है।इस अवसर पर अमरनाथ कौशिक भाजपा महामंत्री हरदीबाजार,शांतिलाल धीवर संयोजक, प्रभाकर कौशिक सहसंयोजक, पितर सिंह मरकाम सरपंच प्रतिनिधि,पप्पू राठौर भाजपा नेता, ज्ञानेंद्र कौशिक, मनोजकुमार,अजय धीवर,अमरनाथ कैवर्त, केशुभाई,कमल किशोर,तुलसीराम,सत्यनारायण सहित समस्त ग्रामीण जन और महिला शक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ कौशिक भाजपा महामंत्री हरदीबाजार और आभार शांतिलाल धीवर संयोजक शक्तिकेंन्द मुड़ापार ने किया।









Comments are closed.