कोरबा: शादीशुदा महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा – जिले के कुसमुंडा थाने में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से इनकार कर दिया ।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि प्रेमी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और इसी के आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करता था। इससे परेशान होकर महिला ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।

एएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी वफाउल मुस्तफा (32 वर्ष), ग्राम कुचेना का निवासी है और विवाहित होने के साथ एक बच्चे का पिता है। वहीं, पीड़िता भी विवाहित है और अपने पति से अलग रहकर अपने बच्चे के साथ रहती है ।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!