शाला प्रवेशोत्सव हेतु स्कूलों की साफ सफाई और अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें: कलेक्टर

नए शिक्षण सत्र में 01 जुलाई से स्कूलों में नास्ता वितरण होगा प्रारम्भ

स्कूलों में नास्ता वितरण व गैस सिलेंडर की व्यवस्था हेतु नए प्रस्ताव प्रस्तुत करने किया निर्देशित

हाईकोर्ट के आदेशानुसार याचिका वाले सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने किया निर्देशित

शिक्षक रिक्तियों की सूची के आधार पर स्कूलों में अतिथि शिक्षकों/व्यख्याताओं की होगी व्यवस्था:-कलेक्टर

प्राइमरी से हाई स्कूल तक शिक्षकों की आवश्यकता की मांगी सूची

कोरबा 14 जून 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागीय कामकाम की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नए शिक्षण सत्र हेतु शाला प्रवेशोत्सव की तैयारियों की जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियों को सभी स्कूलों की 16 जून से पूर्व साफ सफाई सहित आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शाला प्रवेशोत्सव के साथ ही आंगनबाड़ी से पहली बार शाला में प्रवेश लेने वाले बच्चों का जाति प्रमाण पत्र वितरित कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने शाला खुलने के पश्चात विद्यालयों में 01 जुलाई से नास्ता वितरण प्रारंभ कराने की बात कही। इस हेतु अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में आवश्यक तैयारियां पूरा करने के लिए कहा। साथ ही स्कूलों में नास्ता वितरण व गैस सिलेंडर की व्यवस्था हेतु नए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने इस शिक्षण सत्र से स्कूलों में नास्ता एवं भोजन तैयार करने वाले रसोईयों का मानदेय में वृद्धि करते हुए 1000 रुपए प्रतिमाह प्रदान करने की बात कही।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में हुए युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही के सम्बंध में जानकारी लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार याचिका वाले सभी प्रकरणों का निरीक्षण कर समिति से निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही शिक्षकों के अभ्यावेदन का भी पुनरीक्षण कर प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में दर्ज बच्चों की संख्या एवं हाई स्कूल में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति अनुसार शिक्षकों की रिक्त पद अनुरूप आवश्यकता वाले विद्यालयों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे इन विद्यालयों में शिक्षण सत्र प्रारम्भ होने के साथ ही अतिथि शिक्षकों/व्यख्याताओं की व्यवस्था की जा सके।

कलेक्टर ने विगत शिक्षण सत्र 2024-25 की बोर्ड एवं अन्य कक्षाओं की परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए कमजोर परीक्षा फल वाले विद्यालयों की रिजल्ट में सुधार हेतु विशेष प्रयास करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने रायपुर के एलेन कोचिंग संस्थान में नीट/जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए गए जिले के मेधावी छात्रों के पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए छात्रों का समय पर शाला में प्रवेश पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने जिले के विद्यालयों में विकसित किए जा रहे एस्ट्रॉनॉमी लैब का भी शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अन्य योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज पांडे सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!