छत्तीसगढ़:- तेज रफ्तार बाइक और हार्वेस्टर में जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत, एक का सिर धड़ से अलग

सक्ती/ मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैजैपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मिशन पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक और हार्वेस्टर के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक यह कि एक का सिर धड़ से अलग हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सतगढ़ गांव से लौट रहे थे। तेज रफ्तार हार्वेस्टर से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी युवकों के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की बात सामने आ रही है।

  • Related Posts

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    जमनीपाली छुरा कछार से होते हुए दीपका जाने वाली मुख्य मार्ग में शासन द्वारा रेलवे के ऊपर से पासिंग के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है।जिसमे से लोगो…

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री हसदेव डैम के निकट कई बरसों से मुर्गा , मटन एवम मछली की दैनिक बाजार लगते आया है जहां पे 15- 16 दुकानें चलाइए जाति है।निगम द्वारा दुकानों को…

    Comments are closed.

    You Missed

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    error: Content is protected !!