छत्तीसगढ़:- एक ही परिवार के 4 लोगों के घर पर मिले शव, पत्नी और बच्चों को जहर देकर खुद आत्महत्या करने की आशंका

महासमुंद/ महासमुंद में आज एक ही परिवार के 4 लोगों के एक साथ शव मिले हैं. मृतकों में पति-पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. बागबाहरा के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी के H-2 बिल्डिंग के अपने मकान नं. 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42 वर्ष) का शव फंदे पर लटकता मिला, जबकि उसकी पत्नी भारती पटेल (38 वर्ष), बेटी सेजल पटेल (11 वर्ष) और बेटे कियांश पटेल (04 वर्ष) के शव फर्श पर पड़े मिले हैं. सूचना मिलने पर SP समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, बसंत पटेल आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय बागबाहरा मे प्यून ( भृत्य ) के पद पर कार्रयरत था. आज जब उनकी लाश मिली तो घर घर अंदर से बंद था. आशंका है कि बसंत पटेल ने अपने परिवार को जहर देकर खुद फांसी लगाकर जान दे दी होगी. फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. फिलहाल बागबाहरा पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में है. इसके साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है.

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!