कटघोरा:- भगदड़ मची युकां नेता के अंतिम संस्कार में,दर्जनों जख्मी हुए

कोरबा/कटघोरा/ युवा कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी के अंतिम संस्कार के दौरान मलदा घाट मुक्तिधाम पर उस वक्त अफरा-तफरी/भगदड़ मच गई जब यहां मधुमक्खियों के झुंड ने एकाएक हमला बोल दिया।
मुक्तिधाम पहुंचे नगर वसियों सहित स्व.सुमित दुहलानी के परिजनों, नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर लगभग हर कोई मधुमक्खियों के दंश का शिकार हुआ है।
कटघोरा मेन रोड निवासी सुमित दुहलानी 36 वर्ष का गुरुवार को आकस्मिक में निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। आज सुबह के वक्त अंतिम संस्कार के लिए अंतिम यात्रा निवास से प्रारम्भ हुई और वार्ड 10 स्थित मालदा घाट ले जाया गया। यहां पार्थिव देह को रखकर अंतिम संस्कार की विधि शुरू की जा रही थी। दीपक जलाया ही गया था कि एकाएक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला करना शुरू कर दिया।
मधुमक्खियों को आता देख मुक्तिधाम में मौजूद लोग इनसे बचने के लिए इधर-उधर दौड़ने भागने लगे। कुछ लोगों ने तो मलदा घाट के तालाब में कूद कर अपनी रक्षा की तो अधिकांश लोग इधर-उधर भागते-छुपते रहे। 40 से 50 लोग मधुमक्खियों के चपेट में आए हैं। इन सभी ने तत्काल कटघोरा के विभिन्न निजी-सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर अपना इलाज पानी करना शुरू कर दिया है। सुमित दुहलानी के परिजन भी मधुमक्खियों के दंश की चपेट में आए हैं। फिलहाल समाचार लिखने तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। मधुमक्खियों के शांत होने के उपरांत शव को दूसरे मुक्तिधाम में ले जाकर अंतिम संस्कार करने की बातें सामने आ रही हैं।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!