दुखद समाचार:- कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का आकस्मिक निधन, कटघोरा में शोक की लहर

कोरबा/ कटघोरा नगर के लोकप्रिय एवं सक्रिय युवा कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी (बब्बू) का आज दोपहर अचानक निधन हो गया। इस दुःखद समाचार ने पूरे नगर, आसपास के क्षेत्रों एवं राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ा दी है। उनके असमय निधन से समाज के विभिन्न वर्गों में गहरी शोक व्याप्त है।

सुमित दुहलानी युवा कांग्रेस के एक जुझारू, कर्मठ और जनसेवा में समर्पित नेता के रूप में जाने जाते थे। वे न केवल राजनीति में सक्रिय थे, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी उल्लेखनीय भागीदारी रहती थी। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है। वे हमेशा जनहित के मुद्दों को मुखर रूप से उठाते रहे और आम जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाकर रखते थे।

कई वर्षों से सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाले सुमित दुहलानी ने कांग्रेस पार्टी के लिए स्थानीय स्तर पर कई आंदोलनों और अभियानों का नेतृत्व किया। उन्हें एक संवेदनशील, सहयोगी और मिलनसार नेता के रूप में जाना जाता था, जो हर वर्ग के लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहते थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही नगरवासी, शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता बड़ी संख्या में उनके निवास पहुंचे। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई है। कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सुमित दुहलानी का अंतिम संस्कार कटघोरा के राधासागर मुक्तिधाम में किया जाएगा, जहां नगरवासी, राजनैतिक सहयोगी एवं उनके सैकड़ों शुभचिंतक अंतिम दर्शन कर उन्हें नम आंखों से विदाई देंगे।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!