छत्तीसगढ़:-आज भी आंधी-बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले,कोरबा में तेज बारिश से सड़कें बनीं तालाब

रायपुर/ प्रदेश में 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पड़ने वाली भीषण गर्मी के बीच बारिश और अलवृष्टि ने लोगों को राहत दी है. प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना हो चुका है. रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा और कवर्धा जिले में बारिश के साथ ओले गिरे. आज भी मौसम विभाग ने बारिश, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई है. साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा. बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया. 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में आज यानी 29 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है. मौसमी प्रणालियों के चलते तापमान में गिरावट हो सकती है. बीते 24 घंटे में बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया. पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा. अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया. जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा. वहीं दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया.

अगले 2 दिनों में 2-4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की संभावना 

राज्य में 28 अप्रैल को प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन, तेज हवाएं, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4°C की वृद्धि होने की संभावना है.

रायपुर में आज मौसम का हाल

रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23  डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने मां वैष्णो देवी के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए इस नवरात्रि में चौथी…

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर चौक पर मंगलवार को अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन शुरू हो गया। यह आंदोलन लंबे समय से अधूरे पड़े ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर है।…

    Comments are closed.

    You Missed

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव
    error: Content is protected !!