बिलासपुर:- कानन जू में सफेद बाघ की मौत, मचा हड़कंप

बिलासपुर/ कानन पेंडारी जू से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जू में रहने वाले सफेद बाघ आकाश की अचानक मौत हो गई है। बाघ की मौत की खबर से पूरे जू में हड़कंप मच गया। यह घटना सोमवार सुबह करीब 9:11 बजे की है। रोजाना की तरह जब जू कीपर केज की सफाई के लिए पहुंचा, तो बाघ अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पहले तो लगा कि बाघ सो रहा है, लेकिन जब पानी डालने के बावजूद कोई हलचल नहीं हुई, तो जू कीपर ने तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पीके चंदन ने जांच के बाद बाघ को मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बाघ सुबह 7 बजे तक सामान्य रूप से टहल रहा था। लेकिन ठीक 8:51 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और 9:11 बजे वो ज़मीन पर गिर पड़ा।आकाश के निधन के बाद जू में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस मौके पर जू के अधिकारी भी मौजूद रहे।अब कानन जू में केवल दो सफेद बाघ बचे हैं – बाघिन सिद्धी और उसकी बेटी ईशा। आकाश, सिद्धी का ही शावक था।
इस घटना ने जू प्रबंधन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े किए हैं। जिस वक्त बाघ की तबीयत बिगड़ी, उस वक्त वहां कोई निगरानी नहीं थी। अगर समय पर इलाज मिलता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। सफेद बाघ आकाश की मौत ने फिर एक बार वन्य प्राणी संरक्षण पर चिंता बढ़ा दी है। अब सवाल ये है कि क्या जू प्रबंधन अपनी व्यवस्था को और बेहतर बना पाएगा?

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    कोरबा 14 मार्च 2026/ सोहागपुर में आज गौधाम सोहागपुर के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल
    error: Content is protected !!