छत्तीसगढ़:- कोरबा पुलिस ने सक्ती से जब्त किया 270 किलो चोरी का तांबा, 3 गिरफ्तार, सीएसईबी प्लांट से चोरी करना किया कबूल

कोरबा/ सक्ती में कोरबा जिले की दर्री थाना पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध तांबा कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 270 किलो चोरी का माल बरामद किया है। इसमें 150 किलो जला हुआ कॉपर वायर और 120 किलो ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी सामग्री शामिल है। आरोपी चोरी का माल सक्ती में डंप करते थे। यहीं से इसकी बिक्री होती थी। इससे वे कोरबा पुलिस की कार्रवाई से बचे रहते थे। इस खुलासे ने सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय पुलिस को इतने बड़े अवैध कारोबार की जानकारी नहीं थी।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

मामला दर्री थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 56/2025 से जुड़ा है। मुखबिर की सूचना पर योगेश सोनवानी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने सीएसईबी प्लांट से तांबा चोरी करना कबूल किया। उसने यह सामान सक्ती के प्रतीक और रघु कसेर को बेचा था।

पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

कार्रवाई में दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार चंद्रा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। साइबर सेल कोरबा ने भी सहयोग किया। पकड़े गए आरोपियों में योगेश सोनवानी (24), प्रतीक कसेर (32) और रघु कसेर (44) हैं।

  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!