छत्तीसगढ़:- कुत्ता खरीदने मां ने 200 रुपए नहीं दिए, बेटे ने हथौड़ी से की हत्या, पत्नी को भी किया घायल

रायपुर/ थाना उरला क्षेत्र के नागेश्वर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पुत्र ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी मां की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

उरला पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप देवांगन (45) पिता जगन्नाथ देवांगन, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक है, अपनी मां गणेशी देवांगन (70) से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये मांग रहा था. मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया. गुस्से में आकर प्रदीप ने पास पड़े हथौड़े से अपनी मां पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसके बाद उसने अपनी पत्नी रामेश्वरी देवांगन (35) पर भी हमला कर दिया.

बच्चे ने बचाई जान

आरोपी के 15 वर्षीय बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए हथौड़ा छीन लिया और भागकर आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी. लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल मां को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. पत्नी रामेश्वरी देवांगन का इलाज जारी है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!