छत्तीसगढ़:- प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम में बदलाव होने वाला है. पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्क्युलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के कारण आज फिर हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किलोमीटर तक विस्तारित है. एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 26 डिग्री उत्तर में स्थित है. वहीं पश्चिमी राजस्थान से तटीय तेलंगाना तक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. वहीं उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से बंगलादेश तक एक और द्रोणिका 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. अगले दो दिनों बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की सम्भावना है.

तीन जिलों में बारिश का अलर्ट 

प्रदेश के तीन जिलों लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. धमतरी, गरियाबंद और कांकेर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 

  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!