• Fri. Mar 21st, 2025 11:54:05 PM

mediasession24.in

The Voice of People

छत्तीसगढ़:- फिर बदलने वाला है मौसम, कल से तीन दिन होगी गरज-चमक के साथ बारिश, गिरेगा तापमान

ByMedia Session

Mar 18, 2025

रायपुर/ प्रदेश में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम बदलने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कल यानी 19 मार्च से 21 मार्च तक रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के बाद अगले तीन दिन तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। फिलहाल अगले 24 घंटे तापमान स्थिर रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हरियाणा-उत्तर प्रदेश के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से एक सिस्टम बना हुआ है। जिसकी वजह से तीन दिन प्रदेश में बादल, बारिश की स्थिति बन रही है । सोमवार को रायपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.6 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 18.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

रायपुर में पारा 39 डिग्री के पार

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। सोमवार को पारा 39.6 डिग्री डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 3.8 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी यहां 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 4.7 डिग्री ज्यादा है।

बिलासपुर में दिन का पारा 38 डिग्री के पार

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 5.2 डिग्री ज्यादा रहा। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 35.3 डिग्री रहा, जो औसत से 1.7 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 21.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा था।

सरगुजा में दिन का पारा सामान्य से ज्यादा

सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का पारा अधिक है। लेकिन पिछले दिनों वाली तेज गर्मी से हल्की राहत है। सोमवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.7 डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था।

जगदलपुर में अधिकतम तापमान 3 डिग्री ज्यादा

यहां दिन-रात का तापमान सोमवार को सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा जो औसत से 2.9 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 1 डिग्री अधिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *