छत्तीसगढ़:- कोरबा में देर रात पत्थरों की बरसात, 112 की टीम पर पथराव, बाल-बाल बचे पुलिस कर्मी

कोरबा/ बीती रात इवेंट पर जा रहे 112 के वाहन पर असमाजिक तत्वों ने छुपकर पथराव कर दिया। जहां इस पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए वहीं चालक और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पथराव करने वाले लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरे में झाड़ियों में छूपने के कारण पुलिस को देखकर मौके से सभी फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि देर रात चेक पोस्ट लाल घाट में बालको इवेंट नंबर krb/11 को सूचना मिली कि बालको चेक पोस्ट लाल घाट आने जाने वाले लोगों का रास्ता रोका जा रहा है। वहीं बीच सड़क पर पत्थर रखकर आने जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है। इस सूचना पर जब 112 की टीम मौके पर पहुंची। तो इस दौरान असामाजिक तत्व झाड़ियों में छुपे हुए थे। जहां 112 के पहुंचते ही उस पर पथराव शुरू कर दिया। वहां पर चालक और एक पुलिस कर्मी ही थे। जहां किसी तरह उन्होंने खुद को पहले बचाया। उसके बाद इसकी सूचना तत्काल बालको थाना पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि बीच सड़क पर रखे बड़े-बड़े पत्थरों को चालक और पुलिसकर्मी जब हटाने गए। तब उन पर भी पथराव किया गया। जहां चालक और पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। रात के अंधेरे में झाड़ियों में छुपकर अलग-अलग जगह से हो रही पत्थर की वर्षा से राहगीर काफी परेशान थे। वह डरे सहमे हुए थे।

राहगीरों की माने तो रात लगभग 12.39 की घटना है। जहां लोग रास्ते से गुजर रहे थे। पहले तो उन पर पथराव किया गया। जहां किसी तरह बाइक सवार डर के भाग गए। जब सड़क पर पत्थर रखा गया। जिससे आने जाने वाले लोग रुकते थे। इस दौरान आस पास झाड़ियों से लगातार पथराव हो रहा था। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही रुक गई।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!