छत्तीसगढ़:- कार से टकराई बाइक, 3 दोस्तों की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, कार के भी परखच्चे उड़े

कोरबा/ जिले में एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। होली के दूसरे दिन सुबह तीनों एक ही बाइक में सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान खोडरी के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई । शनिवार को यह हादसा जटगा चौकी इलाके में हुआ। इस टक्कर में कार भी बुरी तरह डैमेज हो गई, साथ ही कार चालक भी घायल हुआ है।

तीनों बचपन के दोस्त थे

पुलिस के मुताबिक, तीनों बचपन के दोस्त थे और एक ही गांव बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाले थे। वहीं से वे जटगा की तरफ जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि 2 लोगों मौके पर मौत हो गई। वहीं वहीं एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी

घटना के बाद राहगीरों ने 112 और जटगा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। हादसे में बाइक और कार दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतकों के नाम:-

☆ ननकू उर्फ अखलेश्वर (18 साल)

☆ आदित्य धोबी (21 साल)

☆ सूरज कंवर (21 साल)

तेज रफ्तार के कारण हादसा

जटगा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण यह हादसा हुआ। घायल कार चालक जटगा का रहने वाला है। उसके कंधे पर चोट आई है। जहां अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!