छत्तीसगढ़:- महामाया मंदिर परिसर में लगी भीषण आग तीन दुकानें जलकर खाक़

रतनपुर/ रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया देवी मंदिर के पास स्थित व्यावसायिक परिसर में मंगलवार की रात करीब तीन बजे भीषण आग लग गयी. जिसकी चपेट में आकर तीन दुकानें खाक हो गयी. प्रभावितों ने शासन से मदद की गुहार की है.

महामाया देवी मंदिर परिसर में कच्ची पक्की अनेक दुकानें बनी हुई हैं जहां नगर के व्यवसायी मंदिर आने वाले भक्तों को नारियल फूल माला एवं पूजन सामग्री बेचते हैं. इसी तरह पर्यटकों के चाय नाश्ते के लिए भी कुछ दुकानें व छोटी रेस्त्रां हैं. इसी व्यावसायिक परिसर के एक दुकान में मंगलवार की देर रात करीब तीन बजे आग लग गयी. देखते ही देखते यह आग पास ही स्थित दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में होटल व पूजन सामग्री के दुकान में रखी सभी चीजें जलकर खाक हो गयी. अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी
व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा. आग लगने की खबर दमकल विभाग को दी गई साथ ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया. जैसे तैसे आग बुझ तो गयी लेकिन छोटे दुकानदारों अजीत यादव रामनारायण एवं ईश्वर प्रधान का सारा सामान जल गया. इन्हीं दुकानों से उनकी रोजी रोटी चलती थी. लेकिन अचानक लगे आग ने सबकुछ बर्बाद कर दिया.
आग कैसे लगी? अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस प्रभावित लोगों एवं आसपास के रहने वालों से बयान लेकर आगे की जांच कर रही है. कुछ का मानना है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी होगी जबकि कुछ लोगों का मानना है कि होली करीब होने के कारण कुछ शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा.

फायर ब्रिगेड न एम्बुलेंस –

यह घटना महामाया मंदिर परिसर की है लेकिन इस घटना के प्रति मंदिर ट्रस्ट का रवैया चर्चा का विषय बना हुआ है. करोड़ों की संपदा वाली ट्रस्ट के पास न तो फायर ब्रिगेड की व्यवस्था है और न ही एंबुलेन्स है. यहां तक उक्त परिसर में सीसी कैमरा भी नहीं लगा है इससे किसी भी अनहोनी घटना के वक्त तत्काल सहायता उपलब्ध नहीं हो सकती.

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!