
तिल्दा/नेवरा/ से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…
तिल्दा/नेवरा/ आज 8 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ दुनिया भर में मनाया जा रहा है. यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. तिल्दा नेवरा की लोकप्रिय महिला डॉक्टर ज्योति वाधवा ने बताया कि, दुनियाभर में यह दिन महिलाओं की समानता, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, सेमिनारों और रैलियों के माध्यम से मनाया जाता है. आज तिल्दा नेवरा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ यू पैकरा मैं के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें डॉ ज्योति वाधवा स्त्रीरोग विशेषज्ञ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हो समस्त स्वस्थ कर्मचारियों को स्वस्थ परीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी साथ ही अलग अलग गेम करवाया गया एवं पुरुस्कार के साथ साथ प्रमाण पत्र का वितरण बीएमओ मैडम एवं ज्योति मैडम के द्वारा किया गया ।







Comments are closed.