छत्तीसगढ़:- कोरबा पुलिस की कड़ी कार्यवाही, आरोपी थार चालक का निकाला जुलूस, देखें वीडियो…

कोरबा/ ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्सी स्टैंड के पास रविवार रात 9 बजे एक बड़ा हादसा टल गया था । महिन्द्रा थार क्रमांक सीजी 12 बीजे 5038 ने कई वाहनों को ठोकर मार दिया। इससे कई लोग बाल-बाल बच गए। गन्ना जूस के ठेले को ठोकर मारने से दूर जा गिरा। एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। तीन-चार लोगों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई थी। कहर बरपाने वाला कोयला सप्लायर राकेश सिंह फरार हो गया था।

कोरबा पुलिस ने मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी थार चालक का जुलूस निकाला और 40 हजार का जुर्माना भी लगाया है। उक्त थार जीप क्रमांक सीजी 12 बीजे 5038 को जब वह चला रहा था व शराब के नशे में धुत्त था। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्सी स्टैंड के पास जीप स्टार्ट कर आगे बढ़ते ही उसका नियन्त्रण हट गया और स्पीड से ठेले को तोड़ते हुए दूसरी तरफ के दुकान और खड़े वाहनों को टक्कर मारते सीधे कुसमुंडा की ओर भाग निकला था।

टीपी नगर में हादसे की वजह से जीप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ टायर भी पंचर हो गया था लेकिन उसी हालत में एलॉय व्हील पर गाड़ी दौड़ाते हुए कुसमुंडा अपने ऑफिस तक गया और फिर वहां से उसी हालत में जीप लेकर फिर फरार हो गया था। रात में ही पुलिस उसकी तलाश करते कुसमुंडा उसके दफ्तर तक पहुंची थी लेकिन न जीप मिली और न चालक सह मालिक राकेश।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!