निरंकारी मिशन:- आजादी के 77वें ‘अमृत महोत्सव’ के अवसर पर आज रविवार को ‘अमृत परियोजना’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ का शुभारम्भ किया गया

तिल्दा/नेवरा/ निरंकारी मिशन आजादी के 77वें ‘अमृत महोत्सव’ के अवसर पर सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन मे 23फरवरी रविवार को ‘अमृत परियोजना’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ का शुभारम्भ किया गया । इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ‘जल संरक्षण’ तथा इसके बचाव हेतु अपनायी जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित करना है। इस परियोजना का मुख्य बिन्दू जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यन्त अनेक कार्य किये गये जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरम्भ प्रमुख है और उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए, इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में ‘अमृत परियोजना’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज संत निरंकारी मिशन तिल्दा नेवरा के सेवा दल द्वारा नेवरा के छोटा तालाब वार्ड क्रमांक 19 की साफ सफाई किया गया एवं जल स्त्रोतों के आस-पास सफाई का विशाल अभियान चलाया जिसमें तिल्दा नगर पालिका की अध्यक्ष चन्द्रकला वर्मा गुरुनानक वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद राजेश कोटवानी एवं समाज सेवी प्रकाश मेघानी मुख्य रूप से शामिल हुये संत निरंकारी भवन तिल्दा ब्रांच के मुखी महात्मा सुंदर दास जेसवानी एवं राजकुमार गेलानी उपास्थित थे और समस्त सेवादार उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!