मरवाही में निर्वाचन उडऩ दस्ते ने घरों से जोगी की तस्वीरें जब्त की,अमित ने कहा-कांग्रेस हार से घबरा रही

बिलासपुर ।
 मरवाही में प्रशासन ने आज मिली एक शिकायत के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की कई तस्वीरों को एक गांव से जब्त कर लिया। प्रशासन का कहना है कि ये तस्वीरें प्रचार सामग्री हैं जिसके लिये कोई अनुमति नहीं ली गई है। जकांछ के नेता व पूर्व विधायक अमित जोगी ने इस कार्रवाई को लेकर एक बार फिर प्रशासन पर निशाना साधा है।

बीते विधानसभा चुनाव और उसके बाद अजीत जोगी के समर्थकों ने जोगी की तस्वीर और स्लोगन लगी तस्वीरें हजारों की संख्या में क्षेत्र में बांटी थीं। ये तस्वीरें कई लोगों ने अपने घर के भीतर और आंगन में टांगकर रखी हुई है। ग्राम पीपलामार में आज प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ने कुछ घरों में जाकर ऐसी करीब 33 तस्वीरों को जब्त कर लिया। जो प्रतिवेदन बनाया गया उसमें नायब तहसीलदार अविनाश कुजूर ने लिखा है कि कुशाल सिंह नाम के व्यक्ति ने अनुविभागीय दंडाधिकारी पेन्ड्रारोड के समक्ष शिकायत की थी कि चैतराम उर्फ हेमू व रशीला बाई ने अपने घर में पार्टी विशेष से सम्बन्धित चुनाव प्रचार सामग्री जमा करके रखी है। उडऩदस्ता दल के साथ पहुंचने पर उक्त घर में 33 नग फोटो फ्रेम पाया गया जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया है, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमित जोगी ने कहा है कि ये तस्वीरें झंडा बैनर जैसी प्रचार सामग्री नहीं है। फोटो में कोई चुनाव चिन्ह नहीं है। घर वाले जोगी की फोटो को कमरे में रखकर पूजा करते हैं। घर से फोटो तो हटा दी गई, दिल से नहीं हटा सकते। यह कार्रवाई सत्ताधारी दल के इशारे पर हो रही है। कांग्रेस को हार का डर सता रहा है। बलपूर्वक तस्वीरें हटाना जनता की भावनाओं का अपमान है।

नायब तहसीलदार कुजूर ने बताया कि जो सामग्री जब्त की गई उसमें चुनावी स्लोगन है जिनका पंचनामा बनाकर जब्ती की गई है। कुजूर ने जब्ती कार्रवाई तथा जब्त की गई तस्वीरों की फोटो देने से मना किया और कहा कि यह निर्वाचन सम्बन्धी दस्तावेज हैं।  

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!