छत्तीसगढ़:- बंद कमरे में मिली छात्रा की लाश, कर रही थी UPSC की तैयारी, परिजन बोले- ‘टीबी और पेट दर्द से थी परेशान’

बिलासपुर/ बिलासपुर में UPSC की तैयारी कर रही एक छात्रा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों बंद कमरे में मिली है। छात्रा कोरिया जिले की रहने वाली थी और यहां किराए के रूम में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने टीबी की बीमारी की वजह से मौत की आशंका जताई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। टीआई एसआर साहू ने बताया कि कोरिया जिले के झगराखंड के खोंगापानी की रहने वाली नीतू दीवान (30) पिता सूरज दीवान शुभम विहार कॉलोनी में बंजारी बघेल के यहां किराए के रूम में रहती थी। नीतू यहां एक निजी संस्थान में कोचिंग कर रही थी।

अंदर से बंद मिला दरवाजा, संदिग्ध हालत में पड़ी थी लाश

बुधवार की रात पुलिस को जानकारी मिली कि छात्रा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई आहट सुनाई नहीं दे रही है। खबर मिलते ही पुलिस रात में घटनास्थल पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा, तब युवती जमीन पर पड़ी थी।

पुलिस को लगा कि वह कुछ खा ली होगी, जिसके बाद दरवाजे को तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। लेकिन, छात्रा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। लेकिन वहां कोई जहर जैसी चीज नहीं मिली।

देर रात पहुंचे परिजन, बीमारी से मौत की आशंका

पुलिस ने रात में ही इस घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन देर रात बिलासपुर पहुंचे, जिसके बाद शव को अस्पताल शिफ्ट किया गया। गुरुवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया।

परिजन बोले- छात्रा टीबी से परेशान थी 

इस दौरान पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा को टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) की बीमारी थी। इसके साथ ही वो पेट दर्द से भी परेशान रहती थी। टीआई साहू का कहना है कि छात्रा की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके मौत के कारणों का पता चल सकता है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!