छत्तीसगढ़:- दिनदहाड़े पार्षद पत्नी का चैन स्क्रैचिंग कर नकाबपोश फरार…

जांजगीर/चांपा/ जिले में इन दिनों अपराधी घटना बहुत बढ़ रहा है. जब से जिले में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला का पदस्थापना हुआ तब से अपराधी वारदात के आंकड़े और बढ़ गए है. पुलिस पूरी तरह सुस्त नजर आ रही है. इन दिनों जिले के लोग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को याद कर रहे है, जिनके त्वरित कार्रवाई से जिले के अपराधी थर्राए हुए थे. लेकिन विवेक शुक्ला के आने के बाद अपराधियों का हौसला और बढ़ गया है।

कोतवाली थाना अंतर्गत आज नहरिया बाबा रोड, यादव चौक के पास विष्णु यादव पार्षद वार्ड नंबर 7 की पत्नी अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़कर घर वापस लौट रही थी तभी घर के पास पीछे से अज्ञात नकाबपोश बाइक में आए और उनकी पत्नी का चैन स्केचिंग कर फरार हो गए. सोने की चेन की कीमत 70 से 80 हजार बताई जा रही है. चैन स्क्रैचिंग के बाद पार्षद की पत्नी ने जोर-जोर से आवाज लगाई तब आसपास के लोग उन्हें भागते हुए देखा, लेकिन कोई उन्हें पकड़ नहीं पाया. घटना के बाद आसपास सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से नकाबपोश बदमाशों का खोजबीन किया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई है, पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। घटना शाम 4 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद नहरिया बाबा रोड में एविनिग वॉक करने वाले लोगो में दहशत है। नहरिया बाबा रोड में सुबह शाम को मॉर्निंग/एविनिंग वॉक के लिए सैकड़ों लोग निकलते है.जिसके कारण बड़ी संख्या में रोड में भीड़ रहती है. बावजूद दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों का फरार हो जाना पुलिस के कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़े कर रहा हैं।

इसके पहले भी जिले में कई बड़ी घटना घट चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी बड़े अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगे है. जिले में इन दोनों चोरी, लूट, डकैती, मर्डर,चाकू बाजी,चैन स्केचिंग आम घटना हो गई है। जिले में अब बाहर से आकर अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. लेकिन पुलिस हाथ में हाथ धरी बैठी है. शहर में न ही सही तरीके से पुलिस की गस्त हो रही है. नहीं पुलिस की गतिविधियां जिले में दिख रही है. नशे में बदमाश घटना को अंजाम दे रहे हैं. जिले में कई प्रकार के अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है. गांजा,शराब हर एक पान दुकान में मिल जाएगा, लेकिन पुलिस के हाथ अपराधियों तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!