छत्तीसगढ़:- अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी की मौत

कोरबा/ जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर की है, जहां बीती रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से पति-पत्नी की जान चली गई. गाड़ी पति चला रहा था. अचानक उन्हें झपकी आई, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

जानकारी के मुताबिक प्रगति नगर बी टाईप 277, दीपका में रहने वाले एसएन चतुर्वेदी और उसकी पत्नी रामकली चतुर्वेदी कार से पारिवारिक कार्यक्रम में गृह ग्राम रीवा गए थे. वहां से वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. मृतक एसएन चतुवेदी SECL दीपका में डंपर आपरेटर थे. मृतकों के तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. उनके भी बच्चे हैं. पोस्टमार्टम के बाद रीवा में पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!