छत्तीसगढ़:- निकाय चुनाव में 72.19 प्रतिशत मतदान, कोरिया में सबसे अधिक तो बिलासपुर में पड़े सबसे कम वोट; देखिये जिलेवार आंकड़े

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. 33 जिलों के नगरपालिकाओं में कुल 72.19% मतदान हुआ है. प्रदेश भर में हुए मतदान में पुरुषों का प्रतिशत 73.07%, महिलाओं का 71.66% और तृतीय लिंग का 19.75% दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कुछ जिलों में मतदान का प्रतिशत अत्यधिक था, जबकि बिलासपुर, रायपुर जैसे कुछ जिलों में यह काफी कम था.

कोरिया जिले में सबसे ज्यादा मतदान

कोरिया जिले ने सबसे अधिक 84.97% मतदान के साथ रिकॉर्ड कायम किया, जबकि गरियाबंद में भी 84.65% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

बिलासपुर में सबसे कम मतदान

राज्य में सबसे कम मतदान बिलासपुर जिले में दर्ज किया गया, जहां कुल मतदान 51.37% रहा. वहीं रायपुर में भी मतदान का प्रतिशत कम रहा, जहां 52.75% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

तृतीय लिंग समुदाय का मतदान

मुंगेली और गरियाबंद जिलों में तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं ने 100% मतदान किया, जबकि कई जिलों में यह आंकड़ा 0% रहा.

देखें जिलेवार मतदान प्रतिशत

बिलासपुर 51.37%

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 75.58%

मुंगेली 72.53%

जांजगीर-चांपा 77.58%

सक्ती 81.44%

कोरबा 64.04%

रायगढ़ 69.68%

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 78.52%

सूरजपुर 65.70%

बलरामपुर 79.85%

सरगुजा 64.85%

कोरिया 84.97%

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 69.27%

जशपुर 71.40%

रायपुर 52.75%

गरियाबंद 84.65%

बलौदाबाजार 71.30%

महासमुंद 70.48%

धमतरी 76.00%

दुर्ग 68.08%

बालोद 66.90%

बेमेतरा 77.44%

राजनांदगांव 75.80%

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 83.50%

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 80.06%

कबीरधाम 74.10%

बस्तर 70.43%

कोंडागांव 76.31%

दंतेवाड़ा 70.22%

सुकमा 66.97%

कांकेर 81.13%

नारायणपुर 70.71%

बीजापुर 58.71%

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!