छत्तीसगढ़:- कोरबा एक ही जगह सुबह से अब तक चार बार खराब हो चुकी EVM, मतदाता होते रहे परेशान, देखें वीडियो

कोरबा/ छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मतदान जारी है. मतदाता बड़े उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. कई जगह EVM मशीन में तकनीकी खामी होने से वोटर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा हालांकि व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद फिर से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ. लेकिन कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 वीर सावरकर भवन में सुबह से अब तक EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) चार बार खराब हो चुकी है, जिसे बनाकर फिर से चालू किया गया है. जिससे मतदाता परेशान हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि ईवीएम की खराबी की वजह से मतदान में काफी समय की देरी हुई. खासकर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए बटन दबाने पर पार्षद वाला बटन दबना बंद हो रहा है, जिससे वोटरों को अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने में समस्या हो रही है. घटना के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मशीन को ठीक किया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू हो पाई.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग हो रही है, जिसका परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव हो रहे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव हो रहे.

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!