छत्तीसगढ़:- पहले सोशल मीडिया पर दी धमकी, फिर दूध व्यवसायी पर देसी कट्टे से फायरिंग कर भागा, पुलिस ने दो नाबालिग समेत 3 को दबोचा

कोरबा/ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दूध व्यवसायी की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है. आरोपी ने देसी कट्टे से फायर किया, लेकिन गोली निशाने से चूक गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हिमांशु यादव और दो नाबालिगों को पकड़ लिया है. घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी हिमांशु यादव सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल कर रहा था और पीड़ित व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दे रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. मुख्य आरोपी हिमांशु यादव उत्तर प्रदेश के प्रयागपुर, बरगदहा, थाना गदागंज, जिला रायबरेली का निवासी है. उसके साथ दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है.

पीड़ित, जो कोरबा में डेयरी और होटल सप्लाई के लिए दूध बेचने का काम करता है. वह रोजाना की तरह 8 फरवरी 2025 की शाम 6:30 बजे रवि डेयरी के पीछे स्थित फैक्ट्री में दूध देने गया था. इस दौरान तीन संदिग्ध युवक पीड़ित को देखकर उसे आसपास चक्कर लगा रहे थे. जैसे ही वह फैक्ट्री से बाहर निकला तो आरोपी हिमांशु यादव ने कट्टे से फायर कर दिया, लेकिन गोली मिस हो गई और वह फरार हो गया. फ़िलहाल, आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों का मकसद क्या था.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!