कांग्रेस ने शहर के सभी उद्यानों का किया बेड़ागर्क, रौनक वापस लाने की गारंटी हमारी:- भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत

कोरबा/ भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने वार्ड क्रमांक 13,14,15, 16 का सघन दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की। चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल की एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं है। इसके पूर्व भाजपा की निगम सरकार में शहर में बने पुष्प लता उद्यान, स्मृति उद्यान, विवेकानंद ( अप्पू) गार्डन, सर्वमंगला उद्यान, चिल्ड्रन पार्क जैसे कई उद्यानों में लोगों की रौनक हुआ करती थी। बीते 10 वर्षों में कांग्रेस की निगम सरकार ने इन सभी उद्यानों का सही तरीके से रखरखाव नहीं किया, आज बच्चों के खेलने के लिए उद्यानों में झूले नहीं हैं। सभी उद्यान के फव्वारे बंद पड़े हैं। टाइल्स टूटी हुई है। शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है।

श्रीमती राजपूत ने कहा कि इन सभी प्रमुख उद्यानों के साथ-साथ कॉलोनी के भीतर बदहाली से जूझ रहे 15 से ज्यादा उद्यानों को निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद सबसे पहले ठीक करने का काम किया जायगा। श्रीमती राजपूत ने कहा कि सभी उद्यानों में मनोरंजन की सुविधा बढ़ाई जाएगी। ताकि उद्यानों की फिर से वही रौनक लौटे।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!