महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत, क्रेटा कार और ट्रेलर की आमने-सामने हुई टक्कर

बलरामपुर/ महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की यूपी में मौत हो गई। यूपी के सोनभद्र में तेज रफ्तार क्रेटा कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हैं। कार सवार संगम स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे थे।

हादसा रविवार देर शाम वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5A पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर पास के एक मकान में जा घुसी। टक्कर के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को भी रौंदता हुआ मकान से टकरा गया। चालक की भी मौत हो गई।

मृतकों के नाम, इनमें एक प्रधान आरक्षक भी

प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा (45), अंबिकापुर

रवि मिश्रा के बेटे की भी मौत

ड्राइवर सनाउल्ला खलीफा (40), रामानुजगंज, छत्तीसगढ़

ट्रक चालक उमाशंकर पटेल, (40), मदनपुरा, यूपी

एक राहगीर की भी गई जान, पहचान नहीं हो पाई

आरक्षक की पत्नी की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, कार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की है। इसका नंबर CG 15 EB 4141 है। प्रधान आरक्षक की पत्नी उषा मिश्रा (38) की हालत गंभीर है। साथ ही एक महिला और पुरुष भी घायल है। सभी घायलों को वाहन से निकाल कर हाथीनाला पीआरवी और एम्बुलेंस से भेजा गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाला गया।

कार के परखच्चे उड़े

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और डीएम भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। फिलहाल, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!