छत्तीसगढ़:- हाथ काटते मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, प्रेमियों के साथ 3 और लड़कियां भी पकड़ाईं, हुक्का-गांजे के साथ 32 लोग हिरासत में

भिलाई/ भिलाई में रविवार सुबह 4 बजे 200 पुलिसकर्मियों ने तालपुरी परिजात कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान फ्लैट में प्रेमी जोड़ा मिला, जो नशे की हालत में ब्लेड से अपने हाथ काट रहे थे। इनके साथ ही 32 लोग हिरासत में लिए गए हैं, इनमें कुल 4 लड़कियां भी शामिल हैं। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक पुलिस को जो हाथ काटते मिले उनमें साहिल कामले (22) निवासी हाउसिंग-बोर्ड जामुल और मेनका साहू (21) निवासी घासीदास नगर भिलाई के रहने वाले हैं। हालांकि इनका कहना है कि वह शादी कर लिए हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि नशीली गोली या इंजेक्शन से ऐसी हालत होती है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, तालपुरी परिजात कॉलोनी BPL कार्डधारियों के लिए बनाई गई है, लेकिन जिनको अलॉट किया गया है, वह लोग दूसरों को किराए पर दे दिए हैं। कॉलोनी वाले नशे और हुल्लड़बाजी को लेकर लगातार शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।पुलिस की 6 अलग-अलग टीमों ने सभी संदिग्ध फ्लैटों के दरवाजे खटखटाए और जांच की। इस दौरान लोग गांजा और हुक्का पीते मिले। पुलिस ने 2 हजार फ्लैट की चेकिंग की। ये लोग शाम ढलते ही कॉलोनी में शराब और दूसरे तरह के नशे में डूबे रहते हैं।

32 लोग हिरासत में, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ाईं लड़कियां

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ये लोग रात में नशे की हालत में आपस में मारपीट और गाली गलौज करते हैं, जिससे कॉलोनी के लोग परेशान थे। अलग-अलग फ्लैट में रह रहे 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें 4 लड़कियां शामिल थीं। चारों लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नशे जैसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाई गईं हैं। इसके साथ लड़कों के पास से चाकू और चोरी की बाइक जब्त की गई। सभी फ्लैट्स मालिकों को किरायेदारों से वेरिफिकेशन कराने को कहा गया है।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!