छत्तीसगढ़:-बिलासपुर-रायपुर के बीच 8 लोकल ट्रेनें कैंसिल, 2 से 5 फरवरी तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां

रायपुर/ छत्तीसगढ़ से चलने वाली 8 लोकल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते 2 से 5 फरवरी तक बिलासपुर-रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द कर दिया गया है। इससे ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। वहीं आज 31 जनवरी से 5 और महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही है। दुर्ग-कटनी-दुर्ग रूट पर 2 ट्रेनें चलेंगी। 28 जनवरी को बिलासपुर से छत्तीसगढ़ की पहली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई थी।

यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार का दावा

ट्रेनें कैंसिल करने को लेकर रेलवे प्रशासन का दावा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अलग-अलग मंडल में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके चलते यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। रेलवे प्रशासन का यह भी दावा है कि कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की समयबद्धता और गति में तेजी आएगी।

साथ ही यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार होगा। इसी कड़ी में 2 जनवरी को डाउन लाइन में 3:30 घंटे और 3 और 4 जनवरी को अप एंड मिडिल लाइन में चार-चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 2 से 5 फरवरी तक अलग-अलग तारीख को 8 ट्रेनें रद रहेंगी। इसके अलावा एक ट्रेन का परिचालन बिलासपुर तक ही किया जाएगा।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!