छत्तीसगढ़:- नाम वापसी का आज आखिरी दिन, महापौर के लिए 109, पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 प्रत्याशियों ने दाखिल किया है नामांकन

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी का आज आखिरी तारीख है। शाम तक उम्मीदवारों के पास समय है कि वे अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी हो जाएगी। चुनाव चिन्ह जारी करना भी आज ही होगा। 11 फरवरी को वोटिंग होगी और 15 फरवरी को मतगणना के साथ चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ में महापौर पद के लिए 109, अध्यक्ष पद के लिए 816 कैंडिडेट हैं। वहीं पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस को चुनावी प्रक्रिया के दौरान कई झटके लगे। धमतरी में उनके मेयर कैंडिटेट विजय गोलछा और विश्रामपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया। वहीं, 4 जगह वोटिंग से पहले ही 4 बीजेपी पार्षद भी जीत गए हैं। इसमें बिलासपुर और दुर्ग नगर निगम से 1-1 और कटघोरा नगर पालिका से ही 2 प्रत्याशियों को वॉकओवर मिल गया। यहां कांग्रेस बीजेपी के अलावा कोई और पार्टी या निर्दलीय प्रत्याशी नहीं उतरा था।

समझिए 4 जगह रिजल्ट से पहले ही बीजेपी को कैसे मिला जश्न का मौका-

बिलासपुर वार्ड नंबर 13- यहां से कांग्रेस उम्मीदवार श्याम पटेल ने नामांकन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र ही जमा नहीं किया। जिसके चलते उसका नामांकन निरस्त हो गया और बीजेपी प्रत्याशी रमेश पटेल को वॉकओवर मिल गया।

कोरबा जिले के कटघोरा वार्ड 13- भाजपा प्रत्याशी का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया।

कटघोरा के ही वार्ड 18- कटघोरा के ही वार्ड-18 में भी बीजेपी को ही वॉकओवर मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने बुधवार को नामांकन वापस ले लिया।

दुर्ग वार्ड नंबर 21- कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह ने नाम वापसी के दिन नामांकन वापस ले लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गईं। इस वार्ड से भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा था।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!