स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी ने लोकार्पित किया चरामेति फाउंडेशन का “चरामेति संजीवनी सेवा”, चरामेति भोजन सेवा रथ’ “एवं टोल फ्री नम्बर 1800-890-1889

मंत्री जी ने कहा – मुझे भी जोड़िये चरामेति फाउंडेशन सेगांधी-शास्त्री जयंती पर हुआ आयोजन

    रायपुर । श्री टी एस सिंहदेव,  स्वास्थ्य मंत्री,  छत्तीसगढ़ शासन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 02 अक्तूबर के अवसर पर चरामेति फाउंडेशन के चिकित्सा सेवा वाहन एवं टोल फ्री नम्बर 1800-890-1889 का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर चरामेति गुल्लक सेवा में अपनी तरफ से आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए मंत्री सिंहदेव ने कहा- “मुझे भी जोड़िये चरामेति फाउंडेशन से।”
फाउंडेशन की तरफ से श्री रोहित अग्निहोत्री ने चरामेति फाउंडेशन की समस्त सेवा योजनाओं की मंत्री महोदय को जानकारी प्रदान की। मंत्री महोदय ने न केवल सेवा कार्यों की सराहना की अपितु चरामेति से जुड़कर सहयोगी बनने की भी इच्छा व्यक्त की, इस सरल निवेदन से प्रभावित होकर सदस्यों ने विगत 5 वर्षों से कार्यरत चरामेति के “प्रथम संरक्षक सदस्य” के रूप में महाराज श्री को मनोनीत किया।
चरामेति फाउंडेशन के राजेन्द्र ओझा एवं सुधीर शर्मा ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि यदि जनता से आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ तो संस्था का उद्देश्य उक्त सेवा वाहन को निःशुल्क रूप से संचालित करने का है, अन्यथा न्यूनतम शुल्क पर संचालन किया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि चरामेति फाउंडेशन द्वारा विगत 33 माह से लगातार पहले एम्स एवं वर्तमान में दाउ कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क रूप से प्रतिदिन दोपहर एवं रात्रि में भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर चरामेति फाउंडेशन के प्रेम प्रकाश साहू, राजेन्द्र ओझा, सुधीर शर्मा, रोहित अग्निहोत्री, नितिन जैन, श्रीमती अनिता अग्रवाल, श्रीमती खुशबू साहू, सुश्री लालिमा साहू एवं सुश्री फरजाना खातून उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!