छत्तीसगढ़:- यश हत्या कांड के तीन करोड़पति आरोपी चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी एवं सुशील खेमानी गिरफ्तार

रायपुर/ सिंधी समाज के पुरोहित यश शर्मा का अपहरण कर बेदम पिटाई करने के बाद हुई मौत के बाद से फरार हत्या के आरोपी तीन युवकों चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी एवं सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी बताया गया कि तीनों ने सरेंडर किया था। इसमे शामिल एक युवक को पिछले महीने बेंगलुरू से पकड लिया गया था। तेलीबांधा निवासी यश शर्मा का तीन माह पहले 13 अक्टूबर को अपहरण कर शगिन फार्म हाउस में बंधक बनाकर मारपीट किया था।
इस मामले में कमरा देने वाले फार्म हाउस के किसी भी कर्मचारी मैनेजर और मालिक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हैं। पिटाई के बाद घायल युवक ढाई महीने तक कोमा में रहने के बाद 15 जनवरी को यश शर्मा की मृत्यु हो गई थी। इनमें से आरोपी चिराग पंजवानी एवं तुषार पंजवानी सगे भाई हैं। यश के अपहरण के लिए इस्तेमाल कार को जप्त किया गया है।

तेलीबांधा निवासी यश शर्मा (इन चारों के चंगुल से छूटने के बाद) ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 13 अक्टूबर की रात में यश खेमानी, ने यश को पार्टी करने फोन कर शक्ति धाम तेलीबांधा गली नंबर 07 के पास बुलाया। जहां पहुंचने पर तो यश खेमानी, तुषार पंजवानी, तुषार पहुजा एवं चिराग पंजवानी मिले तथा सभी एक कार में बैठकर रिंग रोड की ओर रवाना हुए। सभी यश से तुषार तोलानी जो उसका दोस्त है, के बारे में पूछने लगे। जिस पर यश उन्हे बोला कि अभी कहां पर होगा इसकी मुझे जानकारी नहीं है एवं सभी रिंग रोड को पार कर मिनिरियलस कैफे के पास पहुंचे थे, उस समय रात को करीबन 02:00 बज रहा था। इसी दौरान वहीं पर कार को रोककर सभी यश को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का लात एवं बांस के मोटे डंडे से मारने लगे। यश बीच बचाव किया तो उसके दोनों हाथो में चोट
लगी, जिससे वह जमीन में गिर गया तो उसके दोनां पैरो में भी बांस के डंडे से मारपीट किये तो वह बेहोश जैसा हो गया तो उसे अपनी कार में बैठाकर उपचार से लिए मेकाहारा अस्पताल एवं चरौदा सरकारी अस्पताल लेकर गये।

उसके बाद सभी सुबह करीबन 07:00 बजे यश को व्हीआईपी रोड तेलीबांधा स्थित एक फार्म हाउस (शगुन फार्म) ले जाकर एक रूम में दो दिन तक बंधक बनाकर रखे रहें एवं यश को गोलियां खिलाते थे तथा दर्द कम हो जायेगा बोलकर जबरदस्ती शराब पिलाते थे, कि सभी 15 अक्टूबर को रात में यश को घर ले जाकर छोड़ दिये। यश ने पूरी घटना के बारे में अपनी मां, बुआ एवं अपने दोस्त तुषार तोलानी को बताया। यश की तबियत ज्यादा बिगड गयी जो कुछ खाने पीने का प्रयास करता था तो उल्टी हो जाती थी तथा उसके पेट में असहनीय दर्द हो रहा था। जिस पर यश के परिजनों ने अक्टूबर की रात करीबन 02:30 बजे उसे को एम्स में भर्ती किये। डॉ. ने चेक करने पर प्रार्थी के पेट के अंदर भाग में गंभीर चोट होना बताया गया तथा उसके पेट का ऑपरेशन किया गया। जिस पर यश की इस रिपोर्ट पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 140(3), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू की। उपचार के दौरान यश शर्मा की मृत्यु होने पर धारा 103 (2) बी.एन.एस. जोड़ा गया है।

पुलिस ने एक आरोपी तुषार पाहुजा 22 साल निवासी गली नंबर 07 नेभानी फटाका के बाजू गली तेलीबांधा को बैंगलोर से गिरफ्तार किया था। और तीन अन्य की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। तीन दिन पहले ही यश की मौत हो गई। इसके बाद टीम ने तलाशी तेज की और आज चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी एवं सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी को गिरफ्तार किया।चिराग पंजवानी एवं सुशील खेमानी उर्फ यश खेमानी के विरूद्ध पूर्व में भी थाना न्यू राजेन्द्र नगर में मारपीट का अपराध दर्ज है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!