
कोरबा। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की 151वीं ऐतिहासिक जयंती के सुअवसर पर महात्मा गांधी दर्शन, गांधीस्वर धाम, मानिकपुर के संयोजक सुरेशचंद्र रोहरा ने एक बयान में बताया हमारे “गांव गांव गांधी बाबा अभियान” के तहत जिले के ग्राम बिरदा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण आज श्री पुरुषोत्तम कंवर, विधायक कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार नरेश चंद नरेश करेंगे ।अंचल के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बी के शुक्ला, अध्यक्ष अनुशासन समिति उच्च न्यायालय विशेष अतिथि के रूप में एवं अतिथि के रूप में ग्राम बिरदा के सरपंच श्री भैयालाल बियार व ग्राम जपेली के सरपंच श्री गणेश सिंह , इंजीनियर रमाकांत श्रीवास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
महात्मा गांधी दर्शन कटघोरा विकासखंड के अध्यक्ष शिव दास महंत सहित लाल दास, नरेश दास ललित जांगड़े इत्यादि गांधीवादी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।







Comments are closed.