• Sun. Jan 26th, 2025

mediasession24.in

The Voice of People

छत्तीसगढ़:- निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिरी, एक मजदूर की मौत, 8 घायल सेंट्रिंग के नीचे अभी भी 2 मजदूरों के दबे होने की आशंका

ByMedia Session

Jan 11, 2025

रायपुर/ रायपुर के VIP रोड पर निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। छत के मलबे में दबने से करीब 8 मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं 2 मजूदरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है। मिली जानकारी के मुताबिक छत ढलाई का काम चल रहा था, तभी छत का एक हिस्सा गिर गया। सेंटरिंग और लोहे का स्टैंड भी गिर गया। घायलों में बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौत की पुष्टि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *