छत्तीसगढ़:- बस स्टैंड के पास मिली खून से सनी लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा/ जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत डेंगूरडीह गांव के पास सड़क किनारे स्थित बस स्टैंड होटल के पास एक शख्स की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर कई धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी भूषण एक्का सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मृतक की शिनाख्त राम कुमार राठिया (उम्र 45 साल) के रूप में हुई है, जो कि डेंगूरडीह का रहने वाला था। मौके पर मामले की जांच के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है। पुलिस की पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि राम कुमार की शादी को 22 साल हो चुके थे और वह मजदूरी का काम करता था। राम कुमार की पहली पत्नी अंगूरी बाई किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भागकर शादी कर चुकी थी। उसका एक लड़का भी है, जो अपने पिता के साथ रहता था। आसपास के लोगों ने राम कुमार को आखिरी बार शुक्रवार की शाम सड़क किनारे होटल के पास घूमते हुए देखा था। जहां कुछ देर बाद उसकी खून से सनी लाश मिली। घटना कब, कैसे और किन परिस्थितियों में घटित हुई, यह आसपास के किसी व्यक्ति को पता नहीं है।

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी – सीएसपी एक्का 

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की गई है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द इस मामले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!