छत्तीसगढ़:- इंस्टा पर LIVE आकर युवती ने किया सुसाइड, लव-अफेयर में लगाई फांसी, तड़प-तड़पकर गई जान

जांजगीर/ जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने लव अफेयर में जान दे दी। मरने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। कमरे के अंदर युवती ने फंखे पर फांसी लगाई है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है। युवती ने लव अफेयर में सुसाइड कर लिया। मरने से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी मरने वाली युवती का नाम अंकुर नाथ (19) है। जिस वक्त युवती फांसी लगा रही थी, उस वक्त वीडियो को 21 लोगों ने लाइव देखा है। उसे सुसाइड करने से रोकने के लिए कमेंट भी कर रहे थे।

वीडियो देखकर फौरन पहुंचे लोग

जानकारी के मुताबिक लाइव वीडियो को देखकर आसपास के रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग फौरन युवती के घर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती फंदे पर झूल चुकी थी। ग्रामीणों को लगा कि युवती बेहोश है। उसे तत्काल नवागढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि मोबाइल में अक्सर बिजी रहती थी। ऐसे में आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में जान दी है। फोन में ही किसी से लड़ाई हुई होगी। इसके साथ ही युवती रील्स बनाती थी, तो किसी के गलत कमेंट को लेकर भी सुसाइड की आशंका है।

अपनी एक बहन के साथ रहती थी युवती

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती के माता-पिता हैदराबाद में रोजी मजदूरी का काम करते हैं। वह अपनी एक बहन के साथ यहां रहती थी। उसके माता-पिता हैदराबाद से आ गए हैं। लड़की के माता पिता को लाइव वीडियो देखने वालों ने ही कॉल कर सूचना दी थी।

अंकुर नाथ इंस्टाग्राम में रील्स भी बनाती थी, जिसे अपलोड करती थी। साथ फोटोग्राफ्स लेने की भी शौकीन थी। नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि युवती ने 29 दिसंबर को फांसी लगाई है। लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया है। फोन में सुसाइड को लेकर कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। साइबर टीम मोबाइल की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। युवती के शव को अस्पताल से मर्चुरी भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अंकुर नाथ इंस्टाग्राम में रील्स भी बनाती थी, जिसे अपलोड करती थी। साथ फोटोग्राफ्स लेने की भी शौकीन थी।

लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया

नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि युवती ने 29 दिसंबर को फांसी लगाई है। लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया है। फोन में सुसाइड को लेकर कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। साइबर टीम मोबाइल की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। युवती के शव को अस्पताल से मर्चुरी भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!