छत्तीसगढ़:- ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, गुस्साएं लोगों ने 2 ट्रेलर में लगाई आग

कोरबा/ राताखार से दर्री जाने वाले बायपास मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में हडक़ंप मचा दिया। आज बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भडक़ उठा, और उन्होंने 2 ट्रेलर में आग लगा दी।

घटना उस वक्त हुई जब स्कूटी सवार युवक बायपास मार्ग पर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से उसे टक्कर मारी और घसीटते हुए आगे ले गया। यह हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में इकट्टा हुए लोग सडक़ों पर उतर आए। आक्रोशित भीड़ ने 2 ट्रेलर में तोडफ़ोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और शांत करने का प्रयास किया।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!