छत्तीसगढ़:- काम से लौटा था, पत्नी मोबाइल देखने में थी व्यस्त, गुस्साए पति ने दूसरी मंजिल से दिया धक्का,हालत गंभीर

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्नी के मोबाइल देखने से नाराज हुए पति ने उसे दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक पति सुनील जनबंधु काम से घर लौटा था। इसके बाद उसने पत्नी ने खाना मांगा, लेकिन पत्नी खाना देने की जगह मोबाइल देखने में व्यस्त थी। इस पर पति को इतना गुस्सा आया कि वो पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी में ले गया और वहां नीचे फेंक दिया। इसके बाद गंभीर हालत में पत्नी को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह घटना गुढ‍ियारी थाने के विकास नगर इलाके की बताई जा रही है। पति और पत्नी के बाद खाना ना देने और मोबाइल फोन देखते रहने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पति उसे खींचते हुए बालकनी तक ले आया और ऊपर से धक्का दे दिया। पति के धक्का देने से नीचे गिरी पत्नी को गंभीर चोट आई है। इसके बाद आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। महिला को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!