छत्तीसगढ़:- मासूम का अपहरण के बाद हत्या, संदेही सौतेले पिता से पूछताछ में आया नया मोड़

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. एक 6 वर्षीय मासूम रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है. मासूम के अपहरण और हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदेही सौतेले पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इस दौरान उसने चौकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे पुलिस की जांच दिशा बदल गई है.

यह मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र के खोंगसरा स्थित आमागोहन गांव का है, जहां 6 वर्षीय मासूम 22 दिसंबर से गुम है. मासूम अपनी मां के साथ रहता था और अचानक गायब हो गया. मासूम की मां ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद गुम बच्चे की मां ने बेलगहना चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शक के आधार पर सौतेले पिता गौरव साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

बताया जा रहा है कि मासूम की मां का पहला पति नहीं है. इधर जांजगीर के कैथा निवासी गौरव साहू की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है. लिहाजा दोनों एक साथ रहते थे. गौरव महिला और उसके बच्चे को बीते दिनों अपने गांव ले गया था. लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण महिला बच्चे के साथ वापस आ गई थी. गौरव महिला को वापस अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन बच्चे के कारण महिला उसके साथ जाना नहीं चाहती थी. ऐसे में मासूम के मिसिंग होने का सीधा शक उसके सौतेले पिता पर है.

पूछताछ के दौरान गौरव साहू की गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं, बार-बार वो अपना बयान बदल रहा है. पहले उसने पुलिस को मासूम को जांजगीर और कोरबा में रखने की बात बताई. लेकिन वहां जब मासूम का कुछ पता नहीं चला, तब अब वो मासूम की हत्या कर लाश भनवारटंक के जंगल में फेंकने की बात कह रहा है. सौतेले पिता गौरव साहू के बयान के आधार पर पुलिस की टीम अब भनवारटंक के जंगल में मासूम की पातासाजी कर रही है. फिलहाल मासूम का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस की जांच जारी है. मासूम का सुराग मिलने के बाद घटना का खुलासा हो सकेगा.

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!