छत्तीसगढ़:- राइस-मिलर्स की हड़ताल खत्म, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भाई बोले-‘मिलर्स को डरा रही सरकार’

रायपुर/ सरकार और राइस मिलर्स के विवाद के बीच मिलर्स के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम से मुलाकात की। इसके बाद हड़ताल खत्म कर काम शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि योगेश अग्रवाल इस प्रतिनिधिमंडल में मौजूद नहीं थे। सोमवार को राइस मिलर्स का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल समेत कई अधिकारियों से मिला। इसके बाद इस गुट ने कहा कि, हमारी जितनी भी मांगें थी, सभी को शासन ने संवेदनशीलता के साथ सुना है।

साथ ही सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया है। किसानों के हित में हम सरकार के साथ खड़े हैं। धान का दाना-दाना मीलिंग करने हम प्रतिबद्ध हैं। धान का उठाव शुरू हो गया है। हम अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हैं।

इधर छत्तीसगढ़ में राइस मिलर्स पर कार्रवाई के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सरकार पर ही सवाल उठाए हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के भाई योगेश अग्रवाल ने कहा कि, सरकार मिलर्स को परेशान कर रही है। हम खुद शुरू से बीजेपी के साथ रहे, लेकिन सरकार हम पर ही दबाव बना रही है। कार्रवाई कर भय पैदा कर रही है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!