ननकी राम कवंर का मोदी-शाह को पत्र, पूर्व मंत्री ने राइस मिलर्स की समस्याएं सुलझाने का किया आग्रह

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने राइस मिलर्स को बकाया राशि देने की मांग की है।  साथ ही पूर्व सरकार की बनाई गई गलत नीतियों को भी सुधारने का आग्रह किया है। पूर्व मंत्री कंवर ने राइस मिलर्स की समस्या का निराकरण करने की मांग की है। दरअसल, पूर्व मंत्री ननकीराम ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि, राइस मिलर्स को सरकार की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सरकार की गलत नीतियों के कारण तीन सालों से बकाया राशि का भुगतान नही हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि, पूर्व सरकार की गलती को वर्तमान की सरकार भी दोहरा रही है। जिससे नुकसान हो सकता है।

राइस मिलर्स को अनदेखा कर रही सरकार 

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने लिखा कि, प्रदेश सरकार गरीबों को सस्ता अनाज उपलब्ध करा रही है उसे राइस मिलर कहते है। राइस मिलर्स को प्रदेश सरकार की उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। यदि इन्हें काम का पैसा तीन साल से नहीं मिलेगा तो इतनी बड़ी इन्डीस्ट्री कैसे चलेगा। पूर्व की सरकार ने किसान राइस मिल डाली थी जो प्रशासन की गलत नीति के कारण बंद हो गई। अब की सरकार वही नीति दोहरा रही है। इससे ऐसा लगता है कि, राइस मिल को बंद कराकर अप्रत्यक्ष रूप से शासन किसनों के धान को खरीदने हेतु इच्छुक नहीं है।

बकाया राशि भुगतान करने का किया आग्रह 

पूर्व मंत्री ननकीराम ने लिखा कि,  किसान धान का उठाव नहीं होने के कारण अपने धान को समिति में नहीं बेच पा रहे हैं। जिसके कारण उनमें आक्रोश है। जिसका परिणाम हमें वर्तमान निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में देखा जा सकता है। आगे उन्होंने सरकार से राईस मिलरों का बकाया राशि का भुगतान करने का आग्रह किया। इस बिगड़ती हुई व्यवस्था का संज्ञान लेवे। अन्यथा इस विषय में हमारी पार्टी को अप्रत्याशित नुकसान होने की संभावना है। 

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!