छत्तीसगढ़:- पत्नी से विवाद के बाद गुस्साए पति ने घर में लगा दी आग, सिलेंडर फटने से 5 लोग झुलसे, पति की हुई मौत

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. शहर के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम बचाव करने के लिए पहुंची. पुलिस टीम महिला को घर से बाहर निकाल ही रही थी, तभी सिलेंडर फट गया, जिससे दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए. वहीं, इस हादसे में पति की जलकर मौत हो गई है.

यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर थाना पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची थी, जहां पति ने घर में आग लगा दी थी. पत्नी संध्या को बचाकर बाहर ले जाने के दौरान घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे पेट्रोलिंग स्टाफ के दो आरक्षक, विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए, साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं पति राजा राव (40 वर्ष) की आग में जलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और घर के अंदर जाकर मृतक पति का शव बाहर निकाला. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!