छत्तीसगढ़:- गर्लफ्रेंड से बदतमीजी के चलते हत्या, युवक की झाड़ियों में मिली लाश, एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

रायपुर/ राजधानी के मंदिर हसौद इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां युवक की हत्या कर लाश को आरोपियों ने झाड़ियों में फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी और कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली. पुलिस ने हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. 26 नवंबर को ग्राम सरपंच बाहनाकाडी ने थाना मंदिर हसौद को सूचना दी कि खदान पारा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में छिपा हुआ है. शव के पास खून के निशान भी पाए गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. कुछ घंटे की जांच के बाद मृतक की पहचान रमेश कोल (19 वर्ष) निवासी बघौर, जिला सिधी के रूप में हुई। रमेश पास के दुबे गिट्टी खदान में हाईवा हेल्पर का काम करता था.

युवक की शिनाख्ती के बाद पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी. इस दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि मृतक को आखिरी बार किशन राजपूत, रोशन ध्रुव और एक नाबालिग के साथ देखा गया था. जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की . इस दौरान तीनों ने हत्या की बात कबूल कर ली.

गर्लफ्रेंड से बदतमीजी के चलते की हत्या

आरोपियों ने बताया कि रमेश ने किशन की महिला मित्र के साथ गाली-गलौच की थी, जिससे किशन नाराज था. 25 नवंबर की रात, खदानपारा के पास खेत में बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया. इसी दौरान आरोपियों ने रमेश के सिर पर लकड़ी की डंडी से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में शव को पास की झाड़ियों में छिपा दिया गया.

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की डंडी और मृतक का मोबाइल फोन आरोपियों के पास से बरामद कर लिया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!