छत्तीसगढ़:- UPSC-PSC कोचिंग के नाम पर 18 लाख की ठगी, कौटिल्य-एकेडमी के डायरेक्टर और उनकी पत्नी फरार

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में UPSC-PSC कोचिंग के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी हुई है। जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर स्थित कौटिल्य एकेडमी के ब्रांच डायरेक्टर और उनकी पत्नी ने मिलकर एग्जाम की तैयारी करवाने के नाम पर छात्रों से करीब 18 लाख रुपए लिए थे। लेकिन अब ये दोनों पैसे लेकर फरार हो गए हैं। वहीं सैलरी के नाम पर जो चेक उन्होंने एकेडमी में पढ़ाने वाले दो फैकल्टी निशांत और जया को दिए थे, वो भी बाउंस हो चुके हैं। शिकायत के बाद इस पूरे मामले में सरस्वती नगर पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।

पीड़ित छात्रों ने बताया कि डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उनकी पत्नी रूबी मजूमदार ने UPSC-CGPSC की तैयारी करवाने के लिए कौटिल्य एकेडमी के नाम पर रायपुर के जीई रोड पर अनुपम गार्डन के सामने कोचिंग सेंटर ओपन किया था। एकेडमी की ओर से करीब डेढ़ दर्जन बच्चों से 18 लाख रुपए लिए गए थे। लेकिन इस बीच शिफ्टिंग के नाम पर क्लास बंद कर दी गई। और इसके कुछ दिनों बाद दोनों पति-पत्नी अनरीचेबल हो गए।

पेरेंट्स ने बताया कि अचानक क्लास बंद होने के बाद कौटिल्य अकादमी के डायरेक्टर पवन टांडेश्वर से शिकायत की गई। इस पर पवन ने उन्हें कोचिंग क्लास दूसरी जगह पर शिफ्ट करने का बहाना बना दिया। पवन ने कहा कि अक्टूबर में दूसरे जगह क्लास चालू हो जाएगी। लेकिन क्लास इसके बाद रिस्टार्ट नहीं हुई। वहीं पुराने क्लास रूम की बिल्डिंग पर भी ताला जड़ दिया गया। बच्चों ने जब डायरेक्टर और उसकी पत्नी रुबी से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगे।

कुछ हफ्ते तक स्टूडेंट्स को अलग-अलग बहाने देकर दोनों ने लटकाए रखा। इसके बाद दोनों ने बच्चों के नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिए। परेशान होकर स्टूडेंट ने इसकी शिकायत सरस्वती नगर पुलिस को दी। इस मामले में सरस्वती नगर थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति-पत्नी की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं कौटिल्य एकेडमी में पढ़ाने वाले दो फैकल्टी निशांत और जया की भी तनख्वाह नहीं दी गई। दोनों का आरोप है कि डायरेक्टर पवन ने फैकल्टी को जो चेक दिया था वो साइन मैच नहीं होने से बाउंस हो गया। इस मामले में फैकल्टी ने भी पुलिस से शिकायत की है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!