छत्तीसगढ़:- नशे में सोते शिक्षक का छात्रों ने बनाया वीडियो, डीईओ ने दिया जांच का आदेश

कोरबा/ जिले में एक शराबी शिक्षक की करतूत सामने आई है. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. इस वीडियो में शिक्षक बच्चों के सामने क्लास में नशे में सोते हुए नजर आ रहे है. इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को नोटिस जारी कर जांच का आदेश दिया है. यह मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के माचाडोली हायर सेकेंडरी स्कूल का है.

शराबी शिक्षक योगेश कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. शिक्षक योगेश कुमार की हरकतों से छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य सभी परेशान थे. जब सारी हदें पार हो गई तब खुद क्लास में पढ़ने वाले बच्चों ने ही शिक्षक का नशे में सोते वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्राचार्य से जानकारी ली है. डीईओ ने टीम गठित कर जांच के लिए भेजने की बात कही है. वहीं नोटिस जारी कर दिया गया है. जांच के दौरान बच्चों और शिक्षकों का बयान दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी.

देखें वीडियो – 

  • Related Posts

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव बिलासपुर/यु मुरली राव छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम, बिलासपुर शाखा द्वारा खेल एवं…

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    Comments are closed.

    You Missed

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई
    error: Content is protected !!